NTA has Released Exam City Information Slip for JEE MAIN 2024
NTA ने जॉइंट एंट्रेंस एग्जाम( JEE MAIN 2024) कि पहले अटेम्प्ट 24 जनवरी दिन की परीक्षा के लिए 'एग्जाम सिटी इनफॉरमेशन स्लिप' शुक्रवार, 12 जनवरी 2024 को जारी कर दी है। इस नोटिफिकेशन को आप NTA की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।
'गुरुकृपा करियर इंस्टीट्यूट' , IIT JEE Expert ने कल इसके बारे में गुरूकृपा की वेबसाइट ब्लॉग पर सूचना दी थी और इसके साथ-साथ उन्होंने बताया की इस वर्ष JEE MAIN 2024 की परीक्षा 24 जनवरी से 1 फरवरी के बीच में आयोजित की जाएगी। लेकिन परीक्षार्थी ध्यान रखें,अभी केवल जिन परीक्षार्थी की परीक्षा 24 जनवरी को है, केवल उनको ही ‘एग्जाम सिटी इनफॉरमेशन स्लिप’ का नोटिफिकेशन मिला है। अभी तक एडमिट कार्ड का नोटिफिकेशन नहीं आया है एडमिट कार्ड का नोटिफिकेशन आते ही आपको सूचित कर दिया जाएगा।
और जिन परीक्षार्थियों की परीक्षा 27 जनवरी से 1 फरवरी के बीच होगी उनके एग्जाम सिटी इनफॉरमेशन स्लिप का नोटिफिकेशन भी जल्द ही एक-दो दिन में जारी किया जाएगा।
JEE MAIN Aspirants , NTA की ऑफिशियल वेबसाइट http://jeemain.nta.ac.in पर जाकर Application Number, Date of Birth और Course सिलेक्ट करके एग्जाम सिटी इनफॉरमेशन स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।
‘गुरुकृपा करियर इंस्टिट्यूट’, सीकर के एक्सपर्ट ने बताया कि इस बार 24 जनवरी से 1 फरवरी के बीच में परीक्षा होने वाली थी, जिसमें से 25,26 और 28 जनवरी को JEE MAIN 2024 विद्यार्थियों की परीक्षा नहीं होगी। परीक्षा केवल 24, 27, 29,30, 31 जनवरी और 1 फरवरी को आयोजित होगी।
इस बार जॉइंट एंट्रेंस एग्जाम की परीक्षा में 13 लाख से ज्यादा विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है।यह पिछले बीते 5 सालों में सबसे ज्यादा रजिस्ट्रेशन है और अनुमान है कि इस बार पहले अटेम्प्ट में करीब 10 लाख से अधिक विद्यार्थी बैठेंगे जो अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड होगा।
‘गुरूकृपा करियर इंस्टिट्यूट IIT JEE के नये batches की सभी Dates का announcement हो चुका है, वो आप Gurukripa की ऑफ़िशियल website www.gurukripa.ac.in पर जाकर देख सकते है और आप GSAT स्कालरशिप एग्जाम के माध्यम से 90% Scholarship तक का फ़ायदा भी ले सकते है।